Water Sports in Goa – अगर आप पानी खेलो के सौखीन हो तो गोवा के वॉटर स्पोर्ट्स आप को रोमांच की एक अलग दुनिया में ले जायेंगे।
आइये आज हम यहाँ इस आर्टिकल में उन सब के बारे में विस्तार से जानतेे है।
Water Sports in Goa - गोवा के जलीय खेल
गोवा एक लंबे समुद्र तट की मेजबानी करता है।
गोवा अपनी पश्चिमी घाटी की पहाड़ियों,लंबे मैदानी इलाकों और रेतीले समुद्री तट,कई नदियां और उसमें बहेते दिल को लुभाने वाले झरनें और अपने जंगलों के लिए जाना जाता है।
अगर आप एडवेंचर लवर है तो आप के लिए यहाँ पर बहुत कुछ है जिसे आप बड़ी खूबसूरती से अनुभव कर सकते है।
और अगर आप समुद्र और समुद्री खेलों के सौखीन है तो भी गोवा आप के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं।
आज हम इस आर्टिकल में गोवा के समुद्रों में खेले जाने वाले सारे समुद्री खेलों के बारे में आप को जितनी जरुरत है उतना जानेंगे।
तो आइये फ्रेंड्स ज्यादा समय ना लेते हुए जल्दी से सुरु करते है।
Water Sports Goa
गोवा में देखने जाये तो सारे प्रकार के समुद्री खेलों को प्रोत्साहित किया जाता है जिसका आनंद लेने के लिए देश और विदेश से साल भर में बहोत सारे पर्यटक आते है जो इन खेलों के रोमांच का पूरा आनंद लेते है।
गोवा में खेले जाने वाले कई पानी के खेलों के बारे में आज हम इस आर्टिकल में थोड़ा विस्तार से जानेंगे।
जिससे आप अपनी गोवा की यात्रा दरमियान अपने रूचि अनुसार पसंद कर सकें।
गोवा के समुद्री खेल कुछ इस प्रकार है…
- Snorkeling – स्नॉर्क्लिंग
- Scuba Diving – स्कूबा डाइविंग
- Kneeboarding – नीबॉर्डिंग
- Kayaking – कायाकिंग
- Wakeboarding – वेकबोर्डिंग
- Windsurfing – विंडसर्फिंग
- White Water Rafting – वाइट वॉटर राफ्टिंग
- Jet Skiing – जेट स्कीइंग
- Banana Tube Boat Ride – बनाना ट्यूब बोट राइड
- Parasailing – पैरासिलिंग
- Flyboarding – फ्लाईबोर्डिंग
- Yachts And Cruises – याट्स एंड क्रूज़
- Water Skiing – वॉटर स्कीइंग
- Paddleboarding – पैडलबोर्डिंग
- Speed Boating – स्पीड बोटिंग
- Kite Surfing – काइट सर्फिंग
- Dinghy Sailing – डिंगी सैलिंग
- Water Zorbing – वॉटर जॉर्बिंग
- Ringo Ride – रिंगो राइड
- Surf Boarding – सर्फ बोर्डिंग
- Sport Fishing – स्पोर्ट फिशिंग
- Winch Boat Parasailing – विंच बोट पैरासैलिंग
- Canyoning – कैन्योनिंग
Snorkeling - स्नॉर्क्लिंग

Image Credit : Pexels (Miles Hardacre)
स्नोर्कलिंग पानी में तैराकी का एक तरीका है जिसमे तैराक एक मुखौटे का इस्तेमाल करता है।
यह मुखौटा तैराक को कम प्रयास के साथ पानी के अन्दर की हलचलों और समुद्री जीवन का ज्यादा वक्त तक निरीक्षण करने की योग्यता देता है।
SNORKEL – स्नोर्कल मुहं में लगाने की लंबी नली होती है जो तैराक को तैरते वक्त पानी के नीचे सांस लेने में मदद करती हैं।
स्कूबा गोताखोर भी जब सतह पर होते हैं तो स्नॉर्कलिंग का इस्तेमाल करते हैं।
खोजी और बचाव दल जल आधारित खोजों में कुछ हद तक स्नोर्केल का उपयोग करते हैं।
मैंने स्नोर्कलिंग के बारे में एक अलगसे आर्टिकल विस्तार से लिखा हुवा है। आप उसे भी जरूर से पढ़ें..
विस्तार से पढ़ें : स्नोर्कलिंग इन गोवा
Scuba Diving - स्कूबा डाइविंग

Image Credit : Wikimedia (Summitandbeach)
स्कूबा डाइविंग पानी के नीचे की शानदार दुनिया का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।
स्कूबा डाइविंग पानी के नीचे डाइविंग का एक तरीका है। जिसमें गोताखोर पानी के निचे साँस लेने का एक उपकरण ले कर जाता है जिसे स्कूबा कहा जाता है और उस डाइविंग को स्कूबा डाइविंग।
स्कूबा डाइवर सांस लेने वाली गैस से भरी हुई बोतल अपने साथ ले जाते है जिसके कारण वह समुद्र में आसानी से सांस ले सकते है।
इस गैस में वायु और ऑक्सीजन का मिश्रण होता है जिसे समृद्ध वायु या नाइट्रॉक्स कहा जाता है।
लंबे या दोहराए जाने वाले डाइव के दौरान नाइट्रोजन के कम सेवन के लाभ के कारण यह गैस ज्यादा लोकप्रिय हुवा है।
पानी के नीचे तीन फीट नीचे एक ट्यूब के माध्यम से सामान्य वायुमंडलीय दबाव में हवा को सांस लेना लगभग असंभव हो जाता है।
ऐसी डाइविंग के दौरान इस उपकरण का उपयोग किया जाता है।
अधिकांश मनोरंजक स्कूबा डाइविंग एक आधा मुखौटा का उपयोग करके किया जाता है जो गोताखोर की आंखों और नाक को कवर करता है।
जबकि पेशेवर स्कूबा गोताखोर फुल फेस मास्क का उपयोग करते है।
गोवा में कहां ?
उत्तर गोआ
- कैलंगुट बीच
- बागा बीच
दक्षिण गोवा
- ग्रांड द्वीप
- सूजीस व्रेक
- सेल रॉक
- डेवी जोन्स लॉकर
- उमा गुमा रीफ
- टर्बो टनल
- बाउंटी बे
- शेल्टर कोव
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 2000/- से लेकर 15000/-
Kneeboarding in Goa – नीबॉर्डिंग

Image Credit : Flickr (wht_wolf9653)
नीबोर्डिंग एक वॉटर बोर्ड पोर्ट है जो वॉटर स्कीइंग, वेकबोर्डिंग और सर्फिंग की विशेषताओं का मिश्रण है।
अगर हम इतिहास में झांक कर देखें तो पता चलता है की इस नीबोर्डिंग का आविष्कार दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक सर्फर द्वारा किया गया था।
इसके उपयोग का मुख्य उदेश्य सपाट पानी की सतह में वेकबोर्डिंग और वॉटर स्कीइंग के विकल्प के रूप में किया गया था।
नीबोर्डिंग एक जलीय खेल है। जिसमे आपको मोटरबोट के पीछे लगे बोर्ड पर घुटने के बल बैठना होता है।
1970 में पहेली बार नीबोर्ड का व्यावसायिक रूप से उत्पादन किया गया था जो आज करीब प्रतिवर्ष 100000 यूनिट की बिक्री के साथ बहोत लोकप्रिय पानी के खेल में से एक बन गयी है।
गोवा में कहां ?
- कैंडोलिम बीच
- मोबोर बीच
- राजबाग बीच
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 1500/- से 2000/-
आवस्यकता : आपको तैरना आना जरुरी है।
Kayaking – कयाकिंग

Image Credit : Free-Photos from Pixabay” target=”_blank”>Pixabay
कयाकिंग एक और पानी का खेल है जिसमे आप एक छोटी सी विशेष रूप से डिजाइन की गई बोट में बैठ कर पानी के सुंदर दृश्य का अनुभव करते हुए शांत पानी की शैर कर सकते है।
इस के रुट में नांव को नाविक मैंग्रोव के घने जंगलों और समुद्र तटों से होकर ले जाता है, जो आप को प्रकृति के बेहद करीब लेजाती है जो आपके मन को एक शांत रोमांच से भर देता है।
गोवा के पानी के खेलों में कयाकिंग देश और विदेश के पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद की जाती है।
गोवा में कहां ?
- बागा क्रीक
- चापोरा रिवर
- साल रिवर बैकवाटर्स
- बाम्बोलिम
- पालोलेम
- सियोलिम
- ज़ुआरी रिवर डैश
- नेरुल रिवर
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 500/- से लेकर 2000/-
Wakeboarding – वेकबोर्डिंग

Image Credit : Wallpaper Flare
इस पानी के खेल में आप को (राइडर) एक वेकबोर्ड पर खड़ा रहेनेका होता है और उस वेकबोर्ड को एक नांव के पीछे रस्सी से बांध दिया जाता है।
इसके आलावा इस बोर्ड को अन्य मोटर द्वारा संचालित वाहनों द्वारा भी खिंचा जा सकता है।
गियर और वेकबोर्ड बोट का उपयोग प्रत्येक राइडर की पसंद के मुताबिक व्यक्तिगत होता है।
यह खेल आनंद और प्रतियोगिता के लिए खेला जाता है जिसमें से कुछ इस प्रकार है।
- Freestyle wakeboarding – फ्रीस्टाइल वेकबोर्डिंग
- wakeboard parks to wakeboard competitions at the X Games – वेकबोर्ड पार्कों से लेकर एक्स गेम्स
- WWA Wakeboard World Championships – डब्ल्यूडब्ल्यूए वेकबोर्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप
गोवा में कहां ?
- कैंडोलिम बीच
- मोबोर बीच
शुल्क (लगभग) : 1700/- से 8000/- प्रति व्यक्ति
आवश्यकता : आपको तैरना आना जरुरी है।
न्यूनतम आयु होनी जरुरी : 10 साल
Windsurfing in Goa – विंडसर्फिंग

Image Credit : Photo by form PxHere
विंडसर्फिंग पानी के ऊपर खेला जाने वाला एक मनोरंजक खेल है जिसमे नौका और सर्फिंग का मिश्रण है।
यह खेल गोवा के साथ साथ दुनियाभर में आए हुवे शांत पानी के स्थलों पर खेला जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है।
इस खेल को दो प्रकार में योग्यता के अनुसार खेला जाता है।
1 राइडिंग और 2 रेसिंग।
विंडसर्फिंग के बोर्ड को दो रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
1 शॉर्टबोर्ड और 2 लोंगबोर्ड
शोर्टबोर्ड लंबाई में 3 मीटर से कम होते है जबकि लोंगबोर्ड की लंबाई 3 मीटर से ज्यादा होती है।
गोवा में कहां ?
- डोना पाउला बे
- बागा
- बोगमालो
- मीरामार
- कैलंगुट
- वागाटोर
- बेनौलिम
- अर्रोसिम
- उत्तरोड़ा
White Water Rafting – वाइट वॉटर राफ्टिंग

Image Credit : Photo by form PxHere
व्हाइट वॉटर राफ्टिंग नदी के तेज़ बहते हुवे पानी के ऊपर खेला जाने वाला एक अडवेंचरस खेल है।
इसको व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का नाम दिए जाने का कारण कुछ ऐसा है।
सरफर्स का एक ग्रुप नांव में बैठ के नदी के तेज़ पानी में जब सर्फिंग करता है तब पानी के तेज़ बहाव के कारण वह सफ़ेद दिखाई देता है।
गोवा में आपका रिवर राफ्टिंग का अनुभव अविस्मरणीय रहने वाला है।
यह खेल गोवा में बेहद आम और लोकप्रिय है, जहां आप मंडोवी नदी, वालपोई नदी, तिलारी नदी, और साहसिक यात्राएं तिस्वाडी और डंडेली की राफ्टिंग यात्राएं कर सकते हैं।
म्हैदी वन्यजीव अभयारण्य से हो कर गुजरने वाली नदी मंडोवी गोवा से करीब 45 किमी की दूरी पर आयी हुई है।
यह नदी आप को जंगल की प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ रिवर राफ्टिंग और तैराकी का रोमांच देती है।
वालपोई नदी के पानी में भी राफ्टिंग रोमांच से भरी है, 10 किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए जहां आप बिग डैडी, वाई फ्रोंट्स, जाइंट हैस्टैक्स, और पाइपलाइन जैसे रैपिड्स का सामना करते हैं।
गोवा में कहां ?
- मंडोवी रिवर
- वालपोई रिवर
- तिलेरी रिवर
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 1800/- से 2500/-
Jet Skiing - जेट स्कीइंग

Image Credit : Pxfuel
जेट स्कीइंग गोवा के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। वैसे तो वे उपयोग करने के लिए बहुत आसान हैं लेकिन अधिक साहसी लोगों की पसंद का खेल है।
अगर आपको स्पीड से प्यार है तो आपको जेट स्कीइंग को जरूर आजमाना चाहिए।
जेट स्की की औसत शक्ति 100-135 hp है, और इन मशीनों के बारे में एक बड़ी बात यह है कि आपको इनकी सवारी करने में विशेषज्ञ होने की आवश्यकता नहीं है।
गोवा में कहां ?
- कोलवा बीच
- अंजुना बीच
- कलंगुट बीच
- बागा बीच
- अगुआड़ा बीच
- मोबोर बीच
- मीरामार बीच
- कैंडोलिम बीच
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 1,000/- से शुरू
Banana Tube Boat Ride – बनाना ट्यूब बोट राइड

Image Credit : wallpaper Flare
जेट स्कीइंग एक या दो लोगों के लिए है लेकिन बनाना बोट में आप अपने दोस्तों या परिवार के सभ्यो के साथ पानी के ऊपर सर्फिंग का आनंद उठा सकते हो।
एक केला नांव में 4 से 6 लोगों को बैठाया जा सकता है।
गोवा में खेला जाने वाला पानी का यह खेल सभी उम्र के लोगों के लिए है इसका यह मतलब होता है की यह खेल गोवा के सबसे आसान खेलों में से एक है।
यह एक केले के आकार जैसी दिखने वाली एक हवा वाली नांव का उपयोग गोवा में केले की नाव की सवारी के लिए किया जाता है। यह नांव स्पीड बोट से जुड़ी हुई है।
जैसे ही स्पीड बोट समुद्र के पार दौड़ती है, कई बार नांव यात्रियों को पानी में फेंक देती है।
बस इसी रोमांच का मज़ा लेने प्रवासी इस पानी के खेल को पसंद करते है।
गोवा में कहां ?
- बागा बीच
- कैलंगुट बीच
- अगुआड़ा बीच
- वागाटोर बीच
- अंजुना बीच
- पालोलेम बीच
- मीरामार बीच
- कैंडोलिम बीच
- कोलवा और अन्य समुद्र तट।
शुल्क (लगभग) : 20 मिनट के लिए प्रति व्यक्ति 400/- से 500/- रुपये
Parasailing - पैरासिलिंग

Image Credit : foto-krimskram from Pixabay” target=”_blank”>Pixabay
पेरासेलिंग गोवा के प्रमुख पानी के खेलों में से एक है।
पेरासेलिंग में दो उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है।
1.पैराशूट और 2. स्पीड बोट
स्पीड बोट पानी में तेज़ी से चलती है और उसके पीछे बंधी रस्सी के दूसरे छोर पर आप को एक पैराशूट के साथ बांध दिया जाता है।
जो करीब 300 से 350 फ़ीट की ऊंचाई पर आप को ले जाती है जहाँ से आप गोवा के मनोरम सौंदर्य को रोमांच के साथ देख सकते हो।
अन्य देशों की तुलना में भारत में पैरासेलिंग प्रमाण में सस्ता है।
गोवा में कहां ?
- सिंक्वेरिम,
- बोगमालो,
- वैगेटोर,
- कोल्वा,
- अंजुना,
- पालोलेम,
- माजोर्डा,
- डोना पौला,
- बागा,
- कैंडोलिम
- कैलंगूट बीच पर आप पैरासेलिंग का आनंद उठा सकते हो।
शुल्क (लगभग) :
अलग अलग बीचेस पर अलग अलग शुल्क है लेकिन हम अंदाजित देखें तो आप 10 मिनट्स से लेकर 45 मिनट्स तक के समय के लिए चार्जिस लगभग 400/- से लेकर 2000/- तक रुपये आप को खर्चने होंगे।
Flyboarding - फ्लाईबोर्डिंग

Image Credit : Marzena P. from Pixabay” target=”_blank”>Pixabay
फ्लाईबोर्डिंग गोवा में पानी के खेल गतिविधियों के लिए नवीनतम परिवर्धन में से एक है, और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
यह एक बेहद रोमांचक पानी का खेल है जो आपको सचमुच नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
सुपरहीरो की तरह पानी के ऊपर 35 फीट ऊपर उड़ना एक अद्भुत अनुभव है। फ्लाईबोर्डिंग एक अनूठा अनुभव है, लेकिन सावधान रहना वास्तव में महत्वपूर्ण है।
अगर आप पानी के खेलों के सौखीन हो तो आपको जरूर से इस खेल को आजमाने की जरूरत है।
यह बहुत आसान है, किसी तकनीकी कौशल के लिए ऐसी तैराकी आदि की आवश्यकता नहीं है।
जेट द्वारा ऊपर की ओर प्रोपेल होने का अहसास अद्भुत है।
यह एक अनोखी अनुभूति है और निश्चित रूप से करने लायक है।
गोवा में कहाँ ?
मुख्य रूप से गोवा में 3 जगहों पर फ्लाय बोर्डिंग अच्छे से की जाती है।
- दक्षिण गोवा में मोबोर बीच
- उत्तरी गोवा में चापोरा नदी (चोपडेम जेट्टी)
- उत्तरी गोवा में डोना पौला
शुल्क (लगभग) : 2000/- से 3500/-
न्यूनतम आयु होनी जरुरी : 13 – 15 साल
Water Skiing - वॉटर स्कीइंग

Image Credit : Pexels (Frank Cone)
यदि आप गति से प्यार करते है और कुछ रोमांचकारी अनुभव करना चाहते है तो गोवा में खेला जाने वाला यह खेल जिसे वॉटर स्कीइंग कहते है उसे आपको एक बार जरूर आजमाना चाहिए।
वाटर स्कीइंग के खेल में, एक रस्सी को स्की से और दूसरे छोर को सुपर-फास्ट स्पीडबोट से बांधा जाता है।
बोट पानी की सतह पर जितनी तेजी से आगे बढ़ेगी उतनी ही तेज़ी से आप भी समुद्र की सतह पर आगे बढ़ेंगे।
इस खेल के लिए आप को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए जिससे रस्सी को आप अच्छे से पकड़ सकें और पानी की सतह पर एक अच्छा संतुलन बना सके।
एक बार जब आप संतुलन खो देते है तब पानी में फेंक दिए जायेंगे इस लिए आपको अच्छी तरह तैरना आना जरुरी है।
आदर्श रूप से वाटर स्कीइंग जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी है जब मौसम की स्थिति भी अनुकूल होती है।
गोवा में कहाँ ?
- बागा बीच
- कैलंगुट बीच
- कैंडोलिम बीच
- ऑस्ट्रिम बीच और
- मोबोर बीच है।
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 1800/- से शुरू
Paddle boarding in Goa - पैडल बोर्डिंग

Image Credit : Photo by form PxHere
गोवा में पैडल बोर्डिंग एक नया खेल है। यह एक ओवर साइज़ सर्फबोर्ड है, जो राइडर को खड़े होने की स्थिति में या उसके घुटनों पर रखता है जो सभी आयु के एडवेंचर्स के लिए उपयुक्त है।
सबसे पहले इस खेल को बोर्ड के ऊपर घुटने टेक कर खेला जाता था समय रहते इस खेल को कई अलग अलग तरीके से भी खेला जाने लगा जिसमे स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग(SUP) मुख्य है।
जिसे स्टैंड अप पैडल सर्फिंग भी कहा जाता है।
इस खेल में लोग पैडलिंग और सर्फिंग करते हैं और द्वीपों के बीच या एक तटीय क्षेत्र से दूसरे तक यात्रा करने का रोमांच उठाते है।
स्टैंड अप पैडल बोर्डिंग (SUP) एक मजेदार और आरामदायक पानी के खेलों में से एक है।
यह खेल, जो मूल रूप से सर्फिंग का एक हिस्सा है, जिसमें एक पारंपरिक सर्फ़बोर्ड के ऊपर आप को खड़ा हो कर पैडल की मदद से पानी को पीछे धकेलकर धीरे धीरे आगे बढ़ने का होता है, जो डोंगी के समान होता है।
यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते पानी के खेल में से एक है।
इस खेल को अन्य मनोरंजक गतिविधियों को शामिल करने के लिए उसके अनुरूप ढाला गया है जैसे की – SUP मत्स्य पालन, SUP योग, और SUP रेसिंग।
गोवा में कहां ?
ये स्थान गोवा में स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं..
- Morjim Beach – मोरजिम बीच
- Trip String – Goa Dmc – ट्रिप स्ट्रिंग – गोवा डीएमसी
- Goa Travel Activities – गोवा यात्रा गतिविधियाँ
- Tours of Goa – गोवा के दौरे
- Oro trips – ओरो यात्राएँ
शुल्क (लगभग) :
800/- से 1200/- प्रति व्यक्ति
Kite surfing - काइट सर्फिंग

Image Credit : Photo by form PxHere
गोवा के रोमांचक पानी के खेलों में काइट सर्फिंग भी एक है।
इस खेल में आप एक बड़े पतंग की मदद से आप लहरों की सवारी कर सकते हैं और हवा के माध्यम से पानी के ऊपर एक रोमांच का अनुभव कर सकते हो।
पतंग सर्फिंग, गोवा एक ऐसी गतिविधि है जो आपको चकित और मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।
अगर आप इस खेल को खेलना चाहते हो तो आप को तैरना आना जरुरी है।
सभी उम्र के एडवेंचर्स इसे कर सकते है।
गोवा में कहां ?
ये गोवा में बजट के अनुकूल सर्फिंग, विंडसर्फिंग और काइटसर्फिंग के लिए सबसे अच्छी जगह हैं..
- Explore Water Sports – एक्स्प्लोर वॉटर स्पोर्ट्स
- Surf Wala – Day Surfing – सर्फ वाला – डे सर्फिंग
- Kiteguru Kitesurf School – काइटगुरु काइट्सर्फ स्कूल
- Banana Surf School – बनाना सर्फ स्कूल
- Waterwalk India – वॉटरवॉक इंडिया
शुल्क (लगभग) : प्रतिव्यक्ति 3000/- से शुरू (पुरेदिन के लिए)
Canyoning - कैन्यनिंग

Image Credit : Wikimedia (Geolina163)
कैन्यनिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें एक के बाद एक घाटी और झरनों की यात्रा की जाती है, जिसमें चढ़ाई, रैपेलिंग, स्क्रैचिंग, जंपिंग, एब्सीलिंग और तैराकी जैसी कई तरह की तकनीकें होती हैं।
अक्सर दूरस्थ और बीहड़ सेटिंग्स में कैन्यनिंग किया जाता है और अक्सर नौवहन, मार्ग-खोज और अन्य जंगल यात्रा कौशल की आवश्यकता होती है।
इसमें कोर मांसपेशियों की ताकत और ठंडे पानी को सहन करने की क्षमता के साथ नेविगेशन कौशल की आवश्यकता होती है।
कैन्यनिंग अभियानों में स्थिर या अर्ध-स्थैतिक रस्सियों, हेलमेट, जूते, बैग और विशेष रूप से चढ़ाई के लिए डिज़ाइन किए गए लाइन के बैग शामिल हैं।
कैन्यनिंग हमेशा एक विशेषज्ञ की देखरेख में आयोजित की जाती है।
कैन्यनिंग के लिए एक को गोवा में पालोलेम की यात्रा करनी होती है। वहां पहुंचने पर, कुछ निजी संस्थान हैं जो आपको जंगल के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे।
कैन्यनिंग के लिए गोवा का पलोलेम बीच बहोत ही जाना जाता है।
वहां पर कुछ निजी संस्था आप को कैन्यनिंग का आनंद लेने के लिए पैकेजीस प्रदान करते है।
यहाँ के जंगल काफी घने हैं, और इसमें बहुत सारे झरने हैं, जो कैन्यनिंग के लिए आदर्श हैं।
इसे ऊपरी सौरी यात्रा कहा जाता है।
कैन्यनिंग का दौरा लगभग 7-8 घंटे का यानि की लगभग पुरे एक दिन का होता है।
गोवा में कहां ?
गोवा में कैन्यनिंग के लिए 2 सबसे प्रसिद्ध स्थान जहां आप अपने आप को खो सकते हैं और रोमांच का अनुभव जार सकते हो।
- Upper Sauri – ऊपरी सौरी
- Palolem – पालोलेम
शुल्क (लगभग) : प्रति व्यक्ति 2500/- से 3500/-
न्यूनतम आयु होनी जरुरी : 12 साल
Water Sports in Goa
गोवा में घूमने लायक साडी जगहों के बारे में मैंने एक आर्टिकल विस्तार से लिखा हुवा है। जिसमे गोवा के वाटर स्पोर्ट्स एक हिस्सा है।
आप गोवा की जगहों के बारे में विस्तार से निचे दी गयी लिंक पर जाके पढ़ सकते है।
ज्यादा पढ़ें : गोवा में घूमने लायक सारी जगहें..
Conclusion
Water Sports in Goa – यह आर्टिकल मैंने मेरे दोस्तों के अनुभव और ओन लाइन रिव्यूज़ की मदद से लिखा हुवा है।
अभी और भी कई पानी के खेल है जो गोवा में खेले जाते है लेकिन समय के अभाव के कारण में उसे इस आर्टिकल में नहीं बता पाया।
लेकिन में उन सभी खेलों को कुछ ही दिनों में इस आर्टिकल में अपडेट कर दूंगा।
अगर आप गोवा वॉटर स्पोर्ट्स के बारे में और भी ज्यादा जानकारी रखते हो तो यहाँ पर कमेंट बॉक्स में जरूर से शेयर कीजिये जिससे यहाँ पर घूमने आने वाले अडवेंचरर्स को गोवा वॉटर स्पोर्ट्स के बारे में और भी अच्छी जानकारी मिल सके जो हमारा इस आर्टिकल लिखने का मुख्य उदेश्य भी है।
अगर आप को यह आर्टिकल में दी गयी जानकरी उपयोगी लगी हो तो एक लाइक करना न भूलें और अपने दोस्तों में जरूर से शेयर कीजिये।
मेरी इस वेबसाइट को नोटिफिकेशन बेल दबाके जरूर से सब्सक्राइब कर लीजिये जिससे आगे आने वाले ऐसे और भी कई आर्टिकल का नोटिफिकेशन आप को मिल सके और मुझे और ज्यादा अच्छे आर्टिकल लिखने की प्रेरणा मिले।
Note : आर्टिकल में दी गयी टिकट की किंमत समय समय पर बदल सकती है। मैंने यहाँ मौजूदा किंमत दी है जिसे में समय समय पर अपडेट करता रहूँगा।
फिरभी आप दी गयी किंमत को लगभग किंमत मान कर चलें।
मेरी दूसरी एक वेबसाइट www.Besttravelproducts.in है जिसमे घूमने जाने की लिए जरुरी बहोत सारी चीजें बताई गई है जो एक Amazon एफिलिएट वेबसाइट है।
अगर आप चाहे तो उसे एक बार विसिट कर सकते है।
आशा करता हूँ की आप को आर्टिकल में दी गई जानकारी यहाँ पर घूमने आने के समय जरूर से मदद करेगी।
अपना कीमती समय इस आर्टिकल को देने के लिए आपका धन्यवाद।
2 Comments
khushbu · January 25, 2021 at 1:51 pm
Amazing the best places to do adventures in Goa you have provided all the details.
dharmesh · January 26, 2021 at 10:47 am
thanks khushbu.